सीतापुर -थाना परिसर में थानाध्यक्ष द्वारा पीस कमेटी की बैठक का आयोजन

by | Aug 20, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मानपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष द्वारा पीस कमेटी की बैठक का आयोजन आज बृहस्पतिवार को मानपुर थाने में मोहर्रम व नारी शक्ति अभियान तथा रक्षाबंधन त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मानपुर थानाध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों पूर्व प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों गणमान्य व्यक्तियों सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोगों को बुलाकर आगामी आने वाले त्योहारों पर आपसी सौहार्द व भाई चारा बनाए रखने हेतु बैठक की गई उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष अवध राज सिंह सेंगर ने कहा मोहर्रम रक्षाबंधन त्योहार आप लोग मिलजुल कर मनाएं किसी प्रकार का कहीं कोई विवाद न होने पाए अगर कहीं कोई दिक्कत है तो मुझे सूचित करें इसके बाद भी अगर किसी ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी रक्षाबंधन खुशियों का त्योहार है जो पूरे समाज में मिलजुल कर मनाया जाता है बहनें भाइयों को राखी बांधते हैं और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं इसी उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार नारी शक्ति को और ताकतवर बनाने के लिए अभियान के रूप में चलाया जा रहा है कोरोना महामारी को देखते हुए किसी प्रकार के जलूस निकालने भीड़भाड़ इकट्ठा करने पर पर प्रतिबंध लागू है आप लोग त्योहारों को आपस में मिलजुलकर प्रसन्नता पूर्वक मनाए इस अवसर पर पूर्व प्रधान विक्रम प्रसाद चौधरी सोबरन लाल प्रधान प्रतिनिधि सुंदर लाल यादव प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा विशिष्ट व्यक्तियों सहित उप निरीक्षक हर शंकर पाठक हेड कांस्टेबल बालेंद्र सिंह रविंद्र पाल हेड कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश उपाध्याय कांस्टेबल अखिलेश वर्मा संदीप चक दीवान दीनानाथ यादव सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा