-* लखनऊ के मडिय़ांव थाना क्षेत्र के काकौली स्थित बाग में बुधवार सुबह करीब 35 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। शव देखे जाने के बाद आस-पास सनसनी फैल गयी। बाग में शव मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन अभीतक सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों ने गोली मार कर हत्या किए जाने का शक जताया है।*अमरूद की बाग में मिला शव*इंस्पेक्टर मडिय़ांव मनोज सिंह ने बताया कि काकौली में तोताराम का अमरूद का बाग है। सुबह दस बजे स्थानीय लोगों ने बाग में एक शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी थी। इंस्पेक्टर के अनुसार शव 35 वर्षीय युवक का शव है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक के सिर के पिछले हिस्से में चोट का निशान है। उनके मुताबिक युवक के शरीर पर नीले रंग की टीशर्ट, नीली जींस और चप्पल मौजूद हैं। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक सिर के साथ ही युवक के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। अंदेशा है कि सिर में गोली मारने से पहले युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई थी। *हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका*बाग मालिक तोताराम के मुताबिक युवक की हत्या किसी और जगह पर किए जाने के बाद शव लाकर फेंका गया है। इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने कहा कि युवक को गोली मारी गई है कि नहीं। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी। फिलहाल शव की पहचान कराने के आस-पास के थानों के साथ ही पड़ोसी जिलों को भी सूचना दी गई है।*ग्रामीणों ने सुनी थी गोली चलने की आवाज*पुलिस का कहना है कि जिस मार्ग पर शव मिला है। वह लंबे समय से बंद है। उस पर किसी भी ग्रामीण का आना जाना नहीं है। खेतों के बीच का मार्ग है। कच्चा है इसके साथ ही ऊबड़-खाबड़ भी है। यह मार्ग बंद रहता है। युवक वहां पर कैसे पहुंचा। इसके साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी। इसके चलते लोग गोली मारकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। जहां शव मिला वह खेतों के बीच का है और काफी समय से बंद है। घटनास्थल के पास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
लखनऊ -,खून से लथपथ पड़ा मिला युवक का शव, अब तक नही हो सकी शव की शिनाख्त

