–एटा। जनता की समस्याओं, शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप 21 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार अब माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल तहसील एटा सदर में, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह जलेसर तहसील में, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र अलीगंज तहसील में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील एटा सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।
एटा -21 अगस्त को, डीएम एटा सदर तहसील में सुनेंगे जनसमस्याएं

