यूपी -पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण नितांत आवश्यक

by | Aug 22, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां सीतापुर।लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्राम खभापुरवा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसको संबोधित करते हुए सीतापुर सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण नितांत आवश्यक है। वृक्ष जीवन दाई है। वृक्षों से हमें शुद्ध हवा व आक्सीजन प्राप्त होती है। बिना पेड़ पौधों के संसार मे जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। यह बात ने पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने कहा व्रक्ष ही जीवन का आधार है। हर मनुष्य को अपने जीवन मे पौधे अवश्य लगाने चाहिए।इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक मोहित जायसवाल, राजकुमार बज,मनोज वर्मा,बबलू वर्मा,सांसद प्रतिनिधि मनोज जैन,नपा प्रतिनिधि राजकुमार जैन आदि ने पौधरोपण किया। इस मौके पर आशीष मिस्र अरुण नाथ सिंह, मनोज वर्मा ,बबलू वर्मा पीयूष शर्मा निशांत वर्मा संजय सिंह चांद आशीष गुप्ता पीयूष मौर्य ऋषि कपूर आशुतोष तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।