मास्टर बाग (सीतापुर )थाना कमलापुर क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक बीती रात फांसी लगा ली!बताते चलें कि !चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरैना में रात्रि 8:00 बजे के करीब अनूप कुमार पुत्र छोटकन्न उम्र 32 वर्ष ग्राम गोणा थाना संदना से अपनी ससुराल पुरैना में आया था !युवक की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी ! थोड़ी देर आने के पश्चात अपनी पत्नी से आपस में कुछ कहासुनी कर दी कारण यह था कि मृतक अनूप कुमार की पत्नी कई माह बाद नाग पंचमी को आई थी और रक्षाबंधन करके जाना चाहती थी ! जबकि युवक कल ही रात ले जाना चाहता था! बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में भी था !मृतक अनूप नाराज हो गया नाराजगी के चलते कुछ देर बाद सास व पत्नी शौच के लिए घर से बाहर गई तब मौका पाकर युवक ने घर के ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटक गया !कुछ देर बाद जब सास और पत्नी लौट कर आई तब देखा कि युवक का शव घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में अफरा-तफरी मच गई दौड़े पड़ोसियों ने फांसी पर लटकता देख दंग रह गए परिजनों व पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया!थानाध्यक्ष कमलापुर रणबीर सिंह ने बताया कि युवक कई बार इस प्रकार की हरकतें पहले कर चुका था कल समय पाकर अपने पत्नी के साड़ी में फांसी लगा लिया जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी!
सीतापुर -ससुराल आए युवक ने लगाई फांसी

