बिसवां सीतापुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर बिसवां स्थित बीजेपी विधायक महेंद्र सिंह यादव के कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया।उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव,आलोक गुप्ता,विकास बाजपेई, प्रभात शर्मा, जगत पाल यादव, नागेन्द्र यादव, अजय गुप्ता, विकाल अग्रवाल, सुरजीत मिस्र, कौशल मिस्र, जगदंबा रस्तोगी, मिथिलेश सिंह, सचिन मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।
सीतापुर -पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर बिसवां स्थित बीजेपी विधायक महेंद्र सिंह यादव के कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन

