सीतापुर -मानव जीवन सहित चराचर जगत के समस्त जीवो के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण

by | Aug 23, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां नगर सीतापुर:मानव जीवन सहित चराचर जगत के समस्त जीवो के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है। यह बात मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने लोक भारती उत्तर प्रदेश एवं केशव कृपा पर्यावरण संस्थान बिसवां की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर श्री चतुर्भुज धाम परिसर में हरिशंकरी उत्सव को लेकर पौधारोपण एवं प्रकृति वंदन में ब्रह्मादेव पौराणिक पीपल का पूजन अर्चन व रक्षा सूत्र बांध कर पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के दौरान कही। लोक भारती के वेद रत्न नें हरिशंकरी के दूरगामी पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से बताया। संचालन संस्था सचिव सुशील शुक्ला ने करते हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसमें बाबा प्रेमदास,भाजपा नेता सलिल सेठ, लवकुश बाजपेई, महेंद्र नाथ मिश्र,सत्येंद्र नाथ मिश्रा, राजीव बाजपेई, प्रमोद कुमार मिश्रा, कौशल मिश्रा, रोहित तिवारी, वीरेश मिश्रा ,राजेन्द्र तिवारी ,आशीष मिश्रा , अतुल त्रिवेदी ,पीयूष अग्निहोत्री,शरद बाजपेई, आदि मौजूद रहे।