लखनऊ-ओडिशा की तर्ज पर लखनऊ में भी बनेगा भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर

by | Sep 2, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओडिशा की तर्ज पर लखनऊ में भी बनेगा भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर, योगी सरकार ने दी 5 एकड़ जमीन को मंजूरी : ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ के भव्य मंदिर में बनी कलाकृतियां और उसका डिजाइन विश्वविख्यात है। यही वजह है कि आकर्षण का केंद्र बने इस मंदिर को सिर्फ देखने के लिए ही देश-विदेश से भारी संख्या में लोग आते रहते हैं। पुरी के इस जगन्नाथ मंदिर से मिलता-जुलता दूसरा रूप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी उड़िया समाज के लोगों को 5 एकड़ जमीन की स्वीकृति प्रदान की है। यहां उड़ीसा के मंदिर की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।