इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2021 का छात्र मोहम्मद अरमान के भविष्य के साथ खिलवाड़

by | Sep 3, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता – माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज वह माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्र कार्यालय वाराणसी द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2021 के छात्र के भविष्य के साथ कर रहे हैं खिलवाड़ बताते चलें कि मोहम्मद अरमान पुत्र लाल मोहम्मद ग्राम कोला पोस्ट सोहवल जिला अयोध्या का निवासी है पीड़ित छात्र का आरोप है की माध्यमिक शिक्षा परिषद वालों ने छात्र के साथ अन्याय किया है छात्र का अनुक्रमांक 216644356 परिषद की वेबसाइट पर 16 जून 2021 को अपलोड किया जाता है। जोकि परिषद की वेबसाइट पर प्रधानाचार्य द्वारा अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 2 जून 2021 को थी जिसके कारण छात्र का अंक प्रधानाचार्य द्वारा अपलोड नहीं हो सका। अंक को अपलोड कराने के लिए प्रधानाचार्य के साथ छात्र और उसके पिता माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्र कार्यालय वाराणसी जाते हैं वहां उनको अपर सचिव द्वारा आश्वासन दिया जाता है आपका अंग अपलोड करा दिया जाएगा इस बार प्रमोद हो जाइए बाद में हम सही करा देंगे लेकिन पीड़ित छात्र को अभी तक सिर्फ झूठा आश्वासन ही मिला है छात्र का अंक अभी तक नहीं चढ़ाया गया। पीड़ित छात्र मोहम्मद अरमान का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में उसका कोई दोष नहीं है। यह सरासर माध्यमिक शिक्षा परिषद का दोष है । क्योंकि अनुक्रमांक 16 जून 2021को प्राप्त हुआ और अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 2 जून 2021 दी अयोध्या जिले के लिए तो इसमें छात्र का क्या दोष है अपनी कमियां छुपाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पुल पेपर देने का दबाव बनाया जा रहा है मोहम्मद अरमान का पूरा अंक पत्र प्रधानाचार्य के पास मौजूद है पीड़ित छात्र का कहना है जैसे सभी बच्चों का अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा चढ़ाया गया है उसी फार्मूले पर मेरा भी अंक चढ़ाया जाए। जब से छात्र प्रमोद हुवा है तब से मानसिक तनाव में है
छात्र द्वारा इस संबंध में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ।
अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ
अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन।
निजी सचिव माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ ।
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज
अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी।

इस मामले में इन सभी अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन इन सबने चुप्पी साध रखी है मोहम्मद अरमान का कहना है कि मैं मुसलमान हु इस लिए सरकार मुझे न्याय नही दिलवाए गी देखने वाले बात है कि आखिर कब तक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता रहेगा गा सबका साथ सबका विकाश का नारा देने वाली सरकार में क्या मोहम्मद अरमान को इंसाफ मिल पाए ये तो देखने वाले बात होगी

संवाददाता -मोहम्मद शाकिर की रिपोर्ट