*श्री शैलेश पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनाँक 05.09.2021 को श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्री राम कृष्ण चुतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी सदर जनपद अयोध्या के मार्गदर्शन व निर्देशन में प्र0नि0 शमशेर बहादुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अश्वनी कुमार सिंह मय हमराह का0 सुनील पाल के देखभाल क्षेत्र, तलाश अपराधी, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन तथा रोकथाम जुर्म जरायम में रवाना होकर क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त संजयगंज के पास मौजूद है सूचना पर मौके पर पहुंच अभियुक्त सूरज दुबे पुत्र पवन कुमार दुबे निवासी ग्राम खोजनपुर थाना पुराकलंदर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त काफी दिनों से वांछित चल रहा था । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 270/2020 धारा 363/366 भा.द.वि. का मुकदमा पंजीकृत है । गिरफ्तारी का विवरण निम्नवत है –*गिरफ्तार अभियुक्तः-* 1. सूरज दुबे पुत्र पवन कुमार दुबे निवासी ग्राम खोजनपुर थाना पुरा कलंदर जनपद अयोध्या*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-*1. उ0नि0 अश्वनी कुमार सिंह, थाना रौनाही जनपद अयोध्या । 2. का0 सुनील पाल, थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
अयोध्या – महिला अपराध से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

