सीतापुर -डकैती की वारदात से भारी दहशत का माहौल ,घटना को लेकर कई थानों की पुलिस कर रही छानबीन

by | Sep 7, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मानपुर। इलाके में बीती रात हुई डकैती की वारदात से क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल बना हुवा है। यहां आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशो ने महिलाओं को दहशत में लेकर जमकर लूटपाट की। यहां से बदमाशों ने 27 हजार की नकदी समेत करीब ढाई लाख के जेवरात लूटकर भाग निकले। जबकि गृहस्वामी की बेटी को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। घटना के बावत छह लोगों के विरुद्ध थाने पर पर नामजद तहरीर दी गई है। घटना को लेकर कई थानों की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार बीती 06/07 सितम्बर की रात मानपुर इलाके के भुइलाकला गांव में भागवत कथा हो रही थी। यहां के मजरा पण्डितपुरवा निवासी राजेश शुक्ला व उसकी पत्नी नीलम आदि भागवत कथा सुन रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे राजेश के भाई अमित शुक्ला अपनी भाभी नीलम को घर छोड़कर फिर वहीं चला गया। घर पर महज नीलम व उसकी शादी शुदा बेटी रोली व बेटा आयुष मौजूद था। नीलम ने बताया कि इसी बीच नकाबपोश आधा दर्जन बदमाशों ने उसके घर के पीछे से घुस आए। बदमाशों ने नीलम को चुप रहने की हिदायत देकर उसके जेवरात निकलवा लिए। नीलम समेत बदमाशों ने घर बख्शे में रखे रोली के करीब ढाई लाख के जेवरात उठाकर भागने में सफल रहे। शोर मचाने पर घटनास्थल पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। गृहस्वामी राजेश ने घटना को लेकर छह लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। घटना की सूचना पर एएसपी. उत्तरी राजीव दीक्षित व सीओ. लहरपुर राजू कुमार शाव समेत मानपुर खैराबाद, तालगांव, अटरिया व रामकोट आदि थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इधर घटना को लेकर तरह-तरह के कयाश लगाए जा रहे हैं।बाक्स-अवैध सम्बन्धों के चलते तो नहीं बिछाया गया घटना का जाल_________________________यहां पण्डितपुरवा गांव में महज आधा दर्जन घर हैं। पड़ोसी गांव भुइलाकला में हो रही भागवत सुनने सभी गए थे। जनचर्चा के मुताबिक इसी दौरान राजेश के यहां कोई व्यक्ति अवैध सम्बन्धो को लेकर घर घुस गया था। इस बात की भनक लगते ही शोरगुल हुवा। बताया जा रहा है कि अवैध सम्बन्धों की बात दरकिनार कर यहां डकैती की घटना का जाल बिछा दिया गया है। ●फिलहाल सभी नामजद आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। जिनसे पुलिस पूंछतांछ कर रही है। घटना के पीछे ज्यादातर अवैध सम्बन्ध की संभावना जताई जा रही है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलाशा करेगी। राजीव दीक्षित: अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी-सीतापुर