अयोध्या -विवाद होने की आशंका में दो महिलाओं समेत चार का चालान

by | Sep 11, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

*भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पुराय में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के बाद हो रहे तनाव को देखते हुए दो महिलाओं समेत चार लोगों का स्थानीय पुलिस द्वारा चालान कर दिया गया।ग्राम पुराय की प्रेमलता मीरा कुमारी के लड़के पर अपने लड़के को गायब करने का आरोप लगा रही थी जबकि उसका लड़का गायब नही हुआ था।इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं में आरोप प्रत्यारोप चल रहा था बात बढ़ने पर एक पक्ष के राजकुमार तथा दूसरे पक्ष के रामू कुमार भी पहुंच गये इस पर दोनों पक्षों में तनाव काफी बढ़ गया।सूचना जब थाना प्रभारी पटरंगा विवेक कुमार सिंह को मिली तो उन्होंने तत्काल पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा।महिला सिपाही के साथ पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो विवाद चल रहा था।इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने पकड़ लायी।थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष से प्रेमलता,राजकुमार तथा दूसरे पक्ष से मीराकुमारी और रामू कुमार को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया।