अयोध्या -चोरी के सामान असलहा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक एक बाल अपचारी गिरफ्तार भेजे गए जेल

by | Sep 14, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

रौनाही पुलिस की बडी कामयाबी :*रौनाही थाना पुलिस ने दो शातिर एक नाबालिक को चोरी के आरोप मे मय सामान असलहा बरामद कर जेल भेजा*

संवाददाता सोहावल- अयोध्यारौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुबारक गंज चौराहे पर एक बाईक पर दो व्यक्ति एक नाबालिग किशोर के साथ संदिग्ध परिस्थितियो मे सामान बेचने की सूचना थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह को मिली।थाना प्रभारी सिंह ने उपनिरीक्षक विरेंद्र कुमार उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह कांस्टेबल अनूप चौधरी राजेश कुमार को मौके पर भेजा।पुलिस की तफ्शीस मे दो युवक 24 वर्षीय बलराम उर्फ झब्बर पुत्र रघुनाथ,22वर्षीय धर्म राज पुत्र सिया राम तथा एक बाल अपचारी इसी थाना सिहैता लोहानी को हिरासत मे लिया।पूछताछ मे दोनो आरोपितो ने सिंहैता लोहानी मे हुई चोरी के बर्तन एवं जेवरात तथा ड्योढी स्थित एक इलैक्ट्रानिक के दुकान से चोरी की वारदात मे एल सीडी टीवी होने की बात स्वीकार की।क्षेत्राधिकारी आर के चतुर्वेदी ने बताया किक्ष आरोपित बलराम के पास से एक अदद डबल बैरक 315 असलहा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ बाईक सहित 2 एलसीडी टीवी दो सोने जेवरात 20 बर्तन बरामद हुए हैं। सभी आरोपितो के विरूद्ध अपराध संख्या 227/21 की धारा 457-380-411बलराम के विरूद्ध अवैध असलहा पाये जाने के कारण अपराध संख्या 395/21 मे आर्म्स एकट की एक और धारा मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।