सीतापुर -बीजेपी विधायक महेंद्र यादव ने प्रेसवार्ता में गिनायी साढ़े चार साल की उपलब्धियां

by | Sep 21, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां सीतापुर:सोमवार को बीजेपी विधायक महेंद्र यादव ने प्रेसवार्ता कर साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाई।बिसवां विधायक महेंद्र सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ साढ़े चार साल पूरे किए हैं। सरकार ने लोगो की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। कहा कि इतना विकास आज तक किसी अन्य सरकार में नहीं हुआ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के हर एक जिले में विकास की गंगा बही है । उन्होंने अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में करोड़ों की लागत से इंटरलॉकिंग के निर्माण कार्य कराये गए हैं एवं कई किलोमीटर सड़कों का डामरीकरण किया गया है, लाखों की लागत से संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य कराया गया है | जाम की समस्या पर उन्होंने कहा कि जाम से निपटने के लिए बायपास का निर्माण प्रस्तावित है जोकि जल्द ही शुरू कराया जायेगा यह उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है | इसके आलावा सिधौली क्रोसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू हो जायेगा | इस दौरान नागेन्द्र यादव, कौशल मिश्रा, दीपू गुप्ता, अजय गुप्ता, जेपी यादव, बबलू जोशी, अजय अग्रवाल, विशाल अग्रवाल आदि मुख्यता मौजूद रहे |