यूपी -राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त कर भाजपा ने किया ऐतिहासिक कार्य :महेंद्र पांडे

by | Sep 22, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त कर भाजपा ने किया ऐतिहासिक कार्य : महेंद्र पांडे भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता बलरामपुर राम मंदिर निर्माण का मुद्दा हो या जम्मू कश्मीर में स्वतंत्र लोकतंत्र की व्यवस्था यह संभव हुआ है तो भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की देन है यह दो मुद्दे भारत देश के राजनीतिक दलों के लिए सिर्फ चुनावी मुद्दे रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी इन मुद्दों को जड़ से खत्म कर समस्या का समाधान किया है जब से केंद्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है दंगा आतंकवाद जैसी घटनाओं पर अंकुश लगा है इतना ही नहीं देश के प्रत्येक हाथ को काम युवाओं को शिक्षा एवं कैरियर बनाने का अवसर बहू बेटियों को पुरुषों के समान अधिकार तो मिले ही हैं इसके साथ साथ प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना प्रत्येक घर को खुले में शौच जाने से रोकने के लिए घर में शौचालय का निर्माण प्रत्येक घर में बिजली की रोशनी एवं महिलाओं को चूल्हा से निजात दिलाने के लिए रसोई घर की व्यवस्था यह भारतीय जनता पार्टी की ही देन है भारतीय जनता पार्टी ने जब से राज्य एवं देश में बांग डोर संभाली है तब से देश निरंतर तरक्की कर रहा है यह बातें इटालिया होटल सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान युवा समाजसेवी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडे ने कही हैकेंद्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है तब से देश जनता तरक्की कर रहा है युवाओं को रोजगार, किसानों को फसल का सही उपज ,गरीबों को आवास एवं निशुल्क राशन के साथ-साथ शहर हो या गांव सड़क बिजली से संतृप्त हुए है यह बातें युवा समाजसेवी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडे ने मुख्यालय के स्थानीय होटल सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान कही है पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जब से शासन सत्ता संभाला है दंगा फसाद की घटनाएं खत्म हो गई हैं लूट डकैती बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगा है आतंकवाद एवं गुंडाराज का खत्म हुआ है गरीबों को गांव में ही रोजगार एवं लगातार डेढ़ वर्षो से निशुल्क राशन सरकार मुहैया कराई है देश में कोरोना की कहर होने के बाद भी केंद्र व राज्य सरकार ने जनमानस को भीषण आपदा से बचाया है उन्होंने कहा कि भाजपा मैं ही युवाओं को तरजीह मिली है भाजपा नेता ने भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी का आभार जताते हुए जिम्मेदारियों को भलीभांति निर्वहन करने की बात कही है उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो सभी वर्गों को एक साथ ले चलने की भावना रखती है भाजपा नेता ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बलरामपुर जिला प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले में शुमार हां लेकिन केंद्र एवं राज्य में सत्ता भारतीय जनता पार्टी की आते ही जिले में शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बिजली की गई जो व्यवस्थाएं की गई वह ऐतिहासिक हैं आज घर-घर में महिलाओं को चूल्हा को अपने से निजात मिला रसोई गैस पर प्रत्येक घर में खाना बन रहे हैं यह सब केंद्र एवं राज्य सरकार के ही बलबूते से संभव हुआ है भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितनी योजनाओं का संचालन किया है वह योजनाएं सिर्फ दावे के रूप में नहीं धरातल पर दिखाई दे रही है साडे 4 साल राज्य सरकार को पूरा हुआ है राज्य सरकार ने ज जनमानस को चुनाव के दौरान दिए गए वादे को शत-प्रतिशत पूरा कर दिखाया है प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता आलोक सिंह सत्यम सिंह शुभम सिंह आशीष पांडे ने भी भारतीय जनता पार्टी के साडे 4 वर्ष राज्य एवं 2 साल से ऊपर केंद्र सरकार के बनने के बाद संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी है