लखनऊ – कारागार का डॉक्टर सिपाही से दुष्कर्म में गिरफ्तार

by | Sep 29, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सीतापुर में तैनात महिला सिपाही को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने के आरोप में आदर्श कारागार लखनऊ में तैनात डॉ. आशीष सिंधिया को कृष्णानगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही ने 23 सितम्बर को रिपोर्ट लिखायी थी कि वह रात में डॉक्टर को दिखाने आई थी। रात होने पर डॉक्टर ने उसे एक होटल में रुकवाया, फिर वहां बेहोश कर दुराचार किया। आरोपी डॉक्टर को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।इंस्पेक्टर कृष्णानगर आलोक राय ने बताया कि आरोपी डॉ. आशीष उपहार एल्डिको-2 कॉलोनी में रहते हैं। कृष्णानगर में एक निजी अस्पताल में भी वह प्रैक्टिस करते हैं। महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि सीतापुर से आने पर देर होने की बात कहकर दूसरे दिन इलाज करने को कहा था। फिर अपनी ही आईडी पर एक होटल में कमरा बुक करा दिया था। कमरे में ही खाना मंगवाया, फिर नशीला पदार्थ खिला दिया था। इसके बाद डॉक्टर ने उससे दुराचार किया। महिला सिपाही की तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस का कहना है कि पड़ताल में दोनों के पहले भी एक दूसरे से कई बार मिलने की बात सामने आयी है। डॉक्टर की गिरफ्तारी पर उनके घर वाले थाने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर आलोक ने बताया कि आशीष की पत्नी ने उन्हें निर्दोष बताया है।