सीतापुर -सामुदायिक शौचालय में लटक रहा ताला

by | Sep 30, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सीतापुर ब्लाक सकरन : सकरन की ज्यादातरसामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है जबकि ग्रामीण की सुविधाओं के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बनवाऐ गये सामुदायिक शौचालयों में ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायतों में बने समुदायिक शौचालय अर्धनिर्मित पड़े हुए है जबकि योगी सरकार का फरमान था कि ग्राम पंचायतों में जल्द से जल्द सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाए जिसमे ग्रामवासि खुले मे शौच के लिए बाहर न जाए लेकिन ग्राम पंचायतो मे बने सार्वजनिक शौचालय अर्धनिर्मित होने के कारण ग्रामवासी खुले मे शौचालय जाने के लिए मजबूर है जबकि सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायतों में बनाए गए सार्वजनित शौचालयों का का पैसा ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा निकाल लिया गया और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई की ग्राम पंचायतों में बने समुदायिक शौचालय अभी तक कार्य पूर्ण नही हुआ लेकिन सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई के लिए सभी पंचायतों के समूह के अन्तर्गत लड़कों को नियुक्त कर सभी ग्राम पंचायतों में 27-27 हजार रूपए निकाल लिया गया है सवाल इस बात का है जब काम पूरा नहीं हुआ शौचालय चालू नहीं हुए तो पैसा साफ सफाई का किस लिए निकाला गया सरकार के पैसे का बंदर बांट क्यों किया जा रहा है