वाराणसी। मुक़द्दस यात्रा हज के लिए वाराणसी से कई जनपदों के सैकड़ों ज़ायरीन हर वर्ष पवित्र शहर मक्का के लिए उड़ान भरते हैं। ऐसे में वाराणसी के चौकाघाट स्थित संस्कृति संकुल और 11 NDRF के बेस कैम्प के कुछ हिस्से में अस्थायी हज हॉउस का निर्माण कराया जाता है, जिससे मुक़द्दस यात्रा पर जाने वाले ज़ायरीनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लगातार वाराणसी से मुस्लिम धर्मगुरूओं और समाज से जुड़े लोगों ने स्थायी हज हॉउस की मांग उठाई है। इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की काशी क्षेत्र मंत्री हुमा बानों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय की मांग के साथ एक पत्र उनके संसदीय क्षेत्र कार्यालय पर सौंपा था। उसपर कोई सुनवाई न होने के बाद बीते गुरुवार को हुमा बानों ने नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। हुमा बानों ने इस दौरान मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी से हज पर जाने वाले ज़ायरीनों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट के पास ही कहीं हज हॉउस के निर्माण की गुज़ारिश की। इसपर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने इस पर विचार कर प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। हुमा बानों ने कहा कि अक्सर मुक़द्दस हज यात्रा पर जाने वाले ज़ायरीनों की फ्लाइट में दिक्कत आती है , ऐसे में उन्हें दुबारा अस्थायी हज हॉउस में लाना संभव नहीं हो पाटा क्योंकि यहां जगह बहुत कम होती है। यदि स्थायी हज हॉउस एयरपोर्ट के करीब बनाया जाएगा तो ऐसी दुविधा के समय उन्हें आसानी से वापस हज हॉउस लाया जा सकेगा ताकि उन्होएँ किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। .
वाराणसी -स्थायी हज हॉउस की मांग के साथ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मिलीं भाजपा नेत्री हुमा बानों

