सीतापुर -लेबल टेक्नीशियन की मनमानी, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

by | Oct 23, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लेब टेक्नीशियन की मनमानी की पीड़ित ने 1076 पर दर्ज कराई शिकायत। पहला सीतापुर ब्लॉक पहला के सरैया कादीपुर में बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेब टेक्नीशियन की मनमानी से परेशान होकर एक रोगी ने मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ 1076 पर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है मिली जानकारी के अनुसार सरैया कादीपुर निवासी राहुल पांडेय की 10वर्षीय लड़की श्रुति पांडेय को कई दिनों से ठंड लगकर बुखार आ रहा है जिसकी दवाई लेने के लिए श्रुति अपनी माँ के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला करीब 1बजे गयी थी जहां डॉक्टर ने खून की जांच लिख दी जब श्रुति पांडेय खून की जांच के लिए लेब टेक्नीशियन के पास गयी तो लेब टेक्नीशियन फोन पर व्यस्त थे और उन्होंने कहाँ की सोमवार को आना यह कह कर जांच नही की जबकि रोगी को काफी परेशानी है पीड़ित रोगी ने इसकी शिकायत 1076 पर लेब टेक्नीशियन के विरुद्ध दर्ज करवाई है