सोहावल। खिरौनी पूरे झलीहन में 15 दिन के अपने बेटे को छोड़कर मां सुधा 25 वर्ष ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया और इस दुनिया से विदा हो गई। फांसी उसने छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लगाया। घटना शुक्रवार देर रात लगभग 10 बजे की है। अचानक हुई इस घटना को लोक पचा नहीं पा रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि सुधा के घर में कभी विवाद सुनाई ही नहीं पड़ा। सुधा का पति अरविंद पांडे उर्फ पिंकू 3 दिन पहले दिल्ली चला गया। घर में माता-पिता और 15 दिन का बच्चा था। उधर मायके वाले भी इस घटना से हैरान हैं। ग्रामीण अंकुर मिश्रा ने बताया सोमवार को सुधा के घर बारहवीं का कार्यक्रम था कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। रौनाही थाना के उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह ने बताया मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अयोध्या -नवविवाहिता ने लगाई फांसी मौत

