बलरामपुर -मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए युवा बूथ पर करें आवेदन : सुधा

by | Nov 30, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए युवा बूथ पर करें आवेदन : सुधा बलरामपुर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सरकार की पहल ही पर्याप्त नहीं है सभी जागरूक मतदाता अपने परिवार के सदस्यों का हर हाल में मतदाता पहचान पत्र बनवाने में सहयोग करें यह बातें अंबिका फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा ने कही है ।फाउंडेशन अध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है और शत प्रतिशत मतदान तभी संभव है। जब सभी मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम शामिल हो। इसके लिए सरकार लगातार बूथ स्तर पर अभियान चलाकर कार्य कर रही है इसमें जनमानस का सहयोग जरूरी है। युवा मतदाता जो 18 साल पूरा कर चुके हैं वह हर हाल में बूथ पर जाकर अपना मतदाता प्रपत्र आवेदन जरूर करें ताकि उन्हें समय से मतदाता पहचान पत्र बनकर मिल सके। और आगामी विधानसभा चुनाव में हुआ पहली बार भारतीय लोकतंत्र के उत्सव में शामिल हो सके फाउंडेशन अध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है ।ऐसे में सभी अपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए बूथ पर जरूर जाएं।