सीतापुर – यदि हो हो रहा अन्याय , तो खुलकर बिना डरे उसका करे विरोध : उपजिलाधिकारी

by | Nov 30, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

महमूदाबाद सीतापुर : विद्यार्थी जीवन में सफलता की पहली सीढ़ी गुरू और माता-पिता है। विद्यार्थी की सफलता पर जितनी खुशी माता-पिता को होती है उससे कहीं ज्यादा खुशी गुरुजनों को होती है। परिवार से ज्यादा महत्व अपने कर्तव्य को देना चाहिए क्योंकि वहां सैकड़ों लोगों का हित जुड़ा होता है। कहीं भी यदि अन्याय हो रहा हो तो खुलकर बिना डरे उसका विरोध करें, शासन-प्रशासन आपकी मदद करने के लिए तत्पर है। सफलता प्राप्त करने के बाद अपनी सहनशीलना व मृदुभाषिता बनाए रखते हुए अहंकार से दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान 105 लोगों को माल्यापर्ण कर, स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उक्त बातें नगर के सीता इंटर कालेज के विशाल शास्त्री सभागार में उपजिलाधिकारी महमूदाबाद दिव्या ओझा ने शास्त्री सम्मान श्रृंखला में उत्कृष्ठ कार्य करके समाज को नई दिशा देने वाले समाजसेवियों तथा विभिन्न कक्षाओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित करते हुए कही। उन्हांने कहा कि विद्यार्थी को केवल पढ़ाई में ही नहीं वरन हरक्षेत्र में अव्वल आने की ललक होनी चाहिए। गुरुजन हमसे सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने की अपेक्षा रखते हैं जिसे पूरा करना विद्यार्थियों का नैतिक दायित्व है। एसडीएम ने अपने विद्यार्थी जीवन के दौरान बीते दौर के अनुभव विद्यार्थियों से साझा किए। सीता ग्रुप आफ एजूकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महमूदाबाद तहसील को लंबे अर्से के बाद मृदुभाषी, सरल, सौम्य तथा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत दिव्या ओझा जैसी एसडीएम मिली हैं। उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता तथा महेंद्र कुमार शास्त्री सरल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर हुआ। कालेज के शिक्षिकाओं व छात्राओं ने मुख्य अतिथि का माल्यापर्ण कर तथा सीता ग्रुप आफ एजूकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी, डिप्टी मैनेजर वागीश दिनकर, जूनियर वर्ग के प्रधानाचार्य अनंत रत्नम, एसआर वर्मा आदि ने स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सीता चिल्ड्रेन एकेडमी जूनियर ग्रुप के प्रिंसिपल आदर्श जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 21 लोगों तथा विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 84 विद्यार्थियों सहित कुल 105 लोगों को माल्यार्पण करके स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इन्हें मिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले रामलखन यादव, आशीष पाठक, मनोज कुमार सिंह, सुशील वर्मा, मनोज सिंह को सरल शिक्षा सम्मान, सरल धर्मार्थ सम्मान से शिवनाथ जायसवाल, श्यामनाथ त्रिपाठी, देवेश मिश्र, दीपक कमार शुक्ल, आलोक सरस, सरल क्रीड़ा सम्मान से शकील अहमद, राजकुमार मौर्य, अरविंद अवस्थी, रवींद्र सोनकर, जुनैद अहमद, शांतिदीप श्रीवास्तव, प्रमोद दीक्षित तथा सरल समाजसेवा सम्मान से करुणा शंकर शुक्ल, सरल साहित्य सम्मान से पुष्पा गुप्ता सहित 21 लोगों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त संस्था के जूनियर वर्ग के विनायक पोरवाल, अदिति सोनी, सुमित कुमार, सूर्यकांत पटेल, आदित्य वर्मा, इंगलिस मीडियम के आरव सिंह, जान्हवी पटेल, विकास वर्मा, करन वर्मा, नीतू यादव को प्रथम स्थान, जूनियर वर्ग की अंशिका यादव, निर्विकार तिवारी, अंशिका वर्मा, करन वर्मा, प्राची निगम, इंग्लिस मीडियम के अमन यादव, अंशिका वर्मा, अपूर्वा वर्मा, अदिति पटेल, अंशराज वर्मा को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर, जूनियर वर्ग की आकांक्षा यादव, वर्तिका सिंह, अमन कुमार, आकाश वर्मा, वर्तिका सोनी तथा इंग्लिश मीडियम की अनुराधा पटेल, दिव्यांशी वर्मा, धु्रव शर्मा, दीपांशु वर्मा, आस्था पटेल सहित 84 विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।