जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने डीएपी खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी के विरोध में कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जीतलाल सरोज मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया।प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की उदासीनता एवं अव्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश में किसान परेशान हैं। बुवाई के इस मौसम में सुबह से लेकर शाम तक भूखे प्यासे खाद वितरण केंद्रों पर लाइन में खड़े होने के बाद भी डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। इसके चलते कई किसानों की जाने तक जा चुकी है। खाद न मिलने के कारण कई किसानों को आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ा। परंतु कुंभकर्णी नींद में सोई प्रदेश सरकार किसानों के दुख दर्द को समझने को तैयार नहीं है।जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए खाद दो वरना गद्दी छोड़ दो व किसान विरोधी योगी सरकार के नारों के साथ विरोध जताया। राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा । बम्हना खेड़ा, बेहटा गोकुल, कोथावां, सुरसा के डीएपी खाद वितरण केंद्रों पर की जा रही अनियमितता व वितरण में लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई।इस अवसर पर शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, रतीराम पाल, मोरध्वज, साधू सिंह, नेतम भारतीय, निकेश यादव, राम औतार वर्मा, अजय शुक्ला, शैलेन्द्र वर्मा, सर्वेश कुशवाहा, इस्लाम गाजी, शिवपाल वर्मा, रमेश चन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
हरदोई -खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी के विरोध में कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन

