हरदोई -चुनाव की आहट पर अलर्ट किए गए पुलिस कर्मी

by | Dec 7, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती | 0 comments

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने को स्थानीय पुलिस कर्मियों की बैठक में कोतवाल ने सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा की। गड़बड़ी की आशंका पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। अपराध पर नियंत्रण व लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया।सोमवार को कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। अनसुलझी घटनाओं व वांछितों की गिरफ्तारी को लेकर पूछताछ की। लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा कर चार्जशीट अदालत में दाखिल करने का निर्देश दिया। कहा, महिला संबधी शिकायतों व मुकदमों में कोई लापरवाही न बरती जाए।पुलिस कर्मियों को देंगे कमांडो ट्रेनिंगकोतवाल दिलेश कुमार सिंह का दावा है कि विधानसभा चुनाव से पहले कमांडो टीम तैयार कर रहे है, जो,हर मोर्चे पर डटेगी। प्रशिक्षित जवान दंगा, बवाल व मतदान केंदों पर बूथ कैप्चिरंग रोकने के साथ 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे।चुनावी रंजिश पर रहेगी नजरपिछले चुनावों के दौरान कुछ बूथों पर वारदातें हुईं थीं। इस बार शांति माहौल से चुनाव को कराने को लेकर पुलिस विवादों की जानकारी करने के साथ ही गांवों की पार्टीबंदी पर पूरी तरह से नजर रख रही है। वहीं, छोटे-बड़े झगड़े, भूमि विवाद व अन्य विवादों के अलावा गांवों की आबादी, जातिगत आंकड़ों व संवेदनशीलता को भी ध्यान में रख रही है।इन पुलिसकर्मियों ने चुनावों के अनुभव साझा किएकस्बा इंचार्ज दिलीप त्रिपाठी, एसआई अनिल सिंह, एसआई राजेंद्र प्रसाद ,एसआई नरेंद्र सैनी, जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज संजय सिंह, अभिषेक त्यागी, आरपी दिवाकर, हेड मुहर्रिर राजेंद्र सैनी, नरेंद्र दीवान, भीम बहादुर, राम कुमार दीवान, जगदीश प्रसाद दीवान, संजय दीवान, महिला कांस्टेबल स्नेह लता, सोनी राजपूत, प्रियंका चौहान, प्रतीक्षा राघव, चंचल, अनु चौधरी, मोनिका शर्मा कस्बा सिपाही मोहित चौधरी, सौरव यादव, सुमित त्यागी, शोभित मिश्रा आदि पुलिस कर्मियों ने पिछले चुनावों से संबंधित अपने अनुभव बताए।