सीतापुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने अपने कार्यालय में शिलालेख का अनावरण कर उपकेन्द्रों का औपचारिक शुभारम्भ किया। सीएमओ ने बताया है कि प्रत्येक उपकेन्द्रों पर एएनएम की तैनाती की तैयारी की जाएगी। नए वैरिएण्ट को लेकर ये खास सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है। उप स्वास्थ्य केन्द्रों में महोली, सिधौली, महमूदाबाद और लहरपुर तहसील क्षेत्र शामिल हैं।
सीतापुर -केन्द्रों पर मिलेगी सेहत की सौगात

