दिल्ली -टीकाकरण के भी जुड़ेंगे नंबर, 15 दिसंबर से मिलेंगे एडमिशन फॉर्म

by | Dec 10, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश स्तर (नर्सरी, केजी और पहली) कक्षाओं के लिए नियम अपलोड करने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली के कुछ स्कूल इन नियमों में अभिभावकों को लगी कोरोना वैक्सीन को भी शामिल कर रहे हैं। टीकाकरण पर स्कूल द्वारा अंक निर्धारित किए गए हैं।मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सतवीर शर्मा ने वैक्सीन को बढ़ावा देने और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दाखिले के मानदंड में 20 पॉइंट अभिभावकों के टीकाकरण को लेकर शामिल किए हैं। यदि दोनों अभिभावकों ने पूरी डोज ली होंगी तो 20 अंक दिए जाएंगे। एक डोज पर दस अंक मिलेंगे। दाखिले से जुड़े मानदंड स्कूल की वेबसाइट पर शुक्रवार को अपलोड कर दिए जाएंगे।पड़ोस में घर होने पर अधिक अंक : अगर घर स्कूल के नजदीक है तो अधिक अंक मिलेंगे। पीतमपुरा स्थित दरबारी लाल डीएवी मॉडल स्कूल ने 0-2 किलोमीटर पर 80 अंक निर्धारित किए हैं। सिबलिंग और एल्युमनी के लिए 10-10 अंक हैं। उधर, एक स्कूल ने प्रतिबंधित मानदंड परिवहन को शामिल किया है। 15 दिसंबर से उपलब्ध होंगे फॉर्मछह वर्ष से कम उम्र के बच्चे के लिए ओपन सीट को लेकर शिक्षा निदेशालय ने नवंबर में दाखिला कार्यक्रम जारी कर दिया था। स्कूल को दाखिला संबंधी मानदंड 14 दिसंबर तक अपलोड करने के निर्देश हैं। स्कूल में 15 दिसंबर से दाखिला को लेकर फॉर्म उपलब्ध हो जाएंगे। बच्चे के दाखिले के लिए अभिभावक सात जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे।