उत्तर प्रदेश -सरकार द्वारा फार्मासिस्ट सम्बर्ग की जायज मांगे नही मानी गई तो फार्मासिस्ट सम्बर्ग 17 तारीख से पूर्ण रूप से कार्यबहिष्कार करेगा

by | Dec 12, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर चल रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के तीसरे चरण के चौथे दिन डी पी ए के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला , प्रदेश महामंत्री उमेश मिश्रा,डी पी ए के संरक्षक के के सचान, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय, शंकर पटेल , चीफ फार्मासिस्ट आर टी मिश्रा आदि सभी लोगो ने सी एच सी चिनहट , गांधी हॉस्पिटल, बी के टी सी एच सी, इटौजा सी एच सी , 100 शैया युक्त रामसागर मिस्र हॉस्पिटल पर 2घंटे का कार्यबहिष्कार कर रहे सम्बर्ग के साथियों का प्रेरित किया और प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला और प्रदेश महामंत्री उमेश मिश्रा जी ने सरकार को आगाह किया कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फार्मासिस्ट सम्बर्ग की जायज मांगे नही मानी गई तो फार्मासिस्ट सम्बर्ग 17 तारीख से पूर्ण रूप से कार्यबहिष्कार करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी ।जय संघ जय फार्मेसिस्ट