बलरामपुर -जिंगल बेल जिंगल बेल ऑल इज द बेल की प्रस्तुति पर अभिभावक हुए मंत्रमुग्ध

by | Dec 14, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

जिंगल बेल जिंगल बेल ऑल इज द बेल,की प्रस्तुति पर अभिभावक हुए मंत्रमुग्ध जीसस एंड मैरी इंटर कॉलेज में क्रिसमस डे पर हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के बच्चों ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रतिभा का किया प्रदर्शनबलरामपुर जीसस एंड मेरी स्कूल एंड कॉलेज, के बच्चों द्वारा क्रिसमस के अवसर पर आज एक रंगारंग कार्यक्रम ‘द क्रिस्टफेस्ट’ का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा अनेक सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए. कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्र योहान फर्नांडेज़ द्वारा पवित्र बाइबिल की पंक्तियों सस्वर वाचन से हुआ. विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती गुंजन द्वारा ईश –वंदना प्रस्तुत किया गया. विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य श्रीमती के० बटरफील्ड ने सभी का स्वागत किया तदुपरांत विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों द्वारा ‘क्रिसमस पोएम’ की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया . जीसस एंड मैरी प्ले स्कूल के बच्चों ने आई एम् अ लिटिल स्टार प्रस्तुत किया. ‘लास्ट क्रिसमस आई गेव यू माय हार्ट’ नामक कार्यक्रम एल के जी के नन्हे मुन्नों ने प्रस्तुत किया. मस्ती भरे नृत्य ‘जिंगल बेल’ ने लोगों को थिरकने पर मजबूर किया. प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा ‘आई एम् द हप्पियेस्ट क्रिसमस ट्री’ प्रस्तुत किया गया. नन्हे मुन्ने बच्चों ने वाकिंग अराउंड द क्रिसमस ट्री प्रस्तुत किया. प्रभु ईसा के जन्म की कथा पर आधारित ‘नेटिविटी प्ले’ का प्रभावशाली मंचन किया गया. ‘क्रिसमस मेडले’ और ‘जीसस लव मी’ के बाद समूहगान ‘एक अँधेरी रात में’ प्रस्तुत किया गया. सीनियर स्कूल के बच्चों ने नृत्य ‘मैरी did यू नो’ प्रस्तुत किया. प्रहसन ‘सेंटाज डाइट’ ने सभी को खूब हंसाया . वंदना गीत ‘इबादत करो’ की सुन्दर प्रस्तुति के बाद ‘आओ तुम्हें चाँद पे ले जाएँ’ गीत की मनमोहक प्रस्तुति की गयी. इस अवसर पर श्री एन एन शर्मा, श्रीमती संतोष शर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, आई0 पी0 एस0, श्री ज्ञानेंद्र सिंह, श्रीमती ज्योति गौतम के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. कार्यक्रम में covid -19 अनुरूप व्यवहार का पालन किया गया.श्रीमती नताशा बटरफील्ड ने विद्यालय की ओर से क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं देते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम समापन पर विद्यालय मैनेजिंग डायरेक्टर क्लाइव बटरफील्ड एवं प्रशासक क्रेग बटरफील्ड जोसेफ फर्नांडीज ने आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार जताते हुए सदैव ऐसे ही अपेक्षित सहयोग देते रहने की अपेक्षा की है