कानपुर -मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता दूसरे दिन बदल गईअखाड़े के मैदान में

by | Dec 16, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

रतनलाल शर्मा स्टेडियम में चल रही मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को दूसरे दिन अखाड़े के मैदान में बदल गई। कन्नौज की टीम ने अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी होने का विरोध किया तो खेल अनुदेशक और उनके साथ आए खिलाड़ियों को मैदान में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल बीडिओ वह सूत्रों के अनुसार, सूचना मिलते ही किदवई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रतन लाल शर्मा स्टेडियम में कानपुर और इटावा टीम के बीच कबड्डी का मुकाबला चल रहा था। इस दौरान कन्नौज और इटावा के खिलाड़ियों ने कानपुर नगर के खिलाड़ियों के अधिक आयु वर्ग होने का आरोप लगाया। इसके बाद कन्नौज और कानपुर टीम के बीच कहासुनी शुरू हो। कन्नौज के खेल अनुदेशक दिलीप कुमार पाल का आरोप है कि निर्णायक मंडल के राजेश यादव अमित आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वह बचने के लिए भागे तो मैदान में दौड़ा- दौड़ाकर उनके साथ मारपीट की उनके साथ निलेश,विपिन और दो खिलाड़ी सीमा व नईम चुटहिल हो गए। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो किदवई नगर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। वहीं जानकारी पाकर बीएसए पवन तिवारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।