बाजार शुकुल अमेठी। विधानसभा जगदीशपुर के विकासखंड देवगिर मे समाजवादी बूथ कमेटी संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए साथ ही अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर संगठन के माध्यम से मजबूती को धार देने की कोशिश की गई बैठक में निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष हनुमान बक्स पासी के मौजूदगी मे हुई। बैठक में संगठन की मजबूती तथा पार्टी विस्तार पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष हनुमान बक्स पासी ने कहा कि कार्यकर्ता एवं समर्थक पार्टी के रीढ़ होते हैं इसलिए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी में जोड़ें। निवर्तमान जिला सचिव भवानी प्रसाद पाल ने कहा कि जिले में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। समस्याओं को लेकर संघर्ष करना होगा तथा किसान नौजवान को पार्टी से जोड़ना होगा। कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत एवं पार्टी के मुख्य संरक्षक अखिलेश यादव के विचारों को जनता के बीच पहुंचाने तथा पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष हनुमान पासी पूर्व जिला सचिव भवानी प्रसाद पाल वरिष्ठ सपा नेता राम रूप यादव और प्रधान राम सागर यादव पूर्व विधानसभा कोषाध्यक्ष कयूम खान दीपक पंकज आज भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अमेठी –
अमेठी – बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया बल

