अमेठी । रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन सी ओ अमेठी अर्पित कपूर ने किया। एन सी सी के कैडेटों ने सी ओ अमेठी अर्पित कपूर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया । अर्पित कपूर ने ध्वजारोहण करके खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।पूर्व चैंपियन खिलाड़ी रूबी बौद्ध ने मुख्य अतिथि के साथ मशाल प्रज्वलित कराया तथा खिलाड़ियों को खेल के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी। खेल के प्रथम दिन पर पुरूष एवं महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई।पुरूष वर्ग के 1500 मीटर की दौड़ में रूद्र प्रताप प्रथम स्थान पर रहे तथा गोला फेंक महिला/पुरुष वर्ग में तार गोला फेंक प्रतियोगिता हुई। तार गोला फेंक पुरूष वर्ग में अमित यादव प्रथम स्थान पर रहे तथा महिला वर्ग में कुसुम कनौजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वागत प्राचार्य डाॅ ओमप्रकाश त्रिपाठी ने किया । कार्यक्रम में क्रीड़ाधिकारी डॉ दुष्यन्त प्रताप सिंह तथा क्रीड़ा संयोजक डॉ उमेश सिंह एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ शशि शेखर सिंह,डॉ भगवती थीटे ,डाॅ सुधीर सिंह, डाॅ सन्तोष कुमार सिंह, डॉ पवन कुमार पांडेय ,डॉ कयूम खान ,डॉ विनोद कुमार मिश्रा,डॉ धर्मेंद्र कुमार वैश्य,डॉ अनादि ,डॉ अजय कुमार ,डॉ ज्योति सिंह आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
अमेठी -सीओ ने किया खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

