देश दुनिया – अलाप्पुझा जिले में धारा 144 लागू , राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवास की हत्या

by | Dec 19, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

केरल – अलाप्पुझा जिले में धारा 144 लागूआज सुबह 6:30 बजे अलाप्पुझा में ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या कर दी गई। जो हाल ही भाजपा से चुनाव लड़े थे। अलाप्पुझा जिला कलेक्टर ए अलेक्जेंडर ने इस मामले के हित पूरे जिले मै धारा 144 लागू की।कल रात उसी जिले मै एक भीड़ ने पीएफआई की शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के केएस शान पर भी हमला किया था। जिसने केयस शान के दोपहिया वाहन को कार से ठुकराकर उनकी पिटाई कर दी जिसके कारण अस्पताल ले जाते वक़्त उनकी मौत हो गयी थी। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अलाप्पुझा में हुई इन दो हत्याओं की निंदा की और हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा भी किया।अलाप्पुझा जिले के एसपी जयदेव ने ए एन आई से बात करते हुए कहा कि उन्हें मामले की जांच के लिए और समय चाहिए। और पुलिस इन दोनों हत्याओं के बीच संबंध देख रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिले में पुलिस की तैनाती को मजबूत किया गया है और दो दिनों के लिए निषेधाज्ञा जारी की गई है।