सीतापुर -बसपा प्रत्याशी हाशिम अली ने जनसंपर्क किया तेज

by | Dec 22, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां सीतापुर : ज्यो ज्यो चुनाव नजदीक आता जा रहा है।त्यों त्यों चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही है।इसी क्रम में बसपा प्रत्याशी हाशिम अली ने ताबड़तोड़ जनसंपर्क शुरू कर दिया है। हाशिम अली अपने कार्यकर्ताओं समेत ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क कर बसपा की नीतियों के बारे में चर्चा कर रहे है। हाशिम अली ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उनके द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है।और उन्हें जनता का अपार प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।इस बार क्षेत्र में बसपा की लहर है। प्रदेश में बसपा की सरकार बनना तय है। जनता आवारा पशुओं, महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ जैसी समस्याओं से जूझ रही है। जनता इसका 2022 में जवाब देगी।जनसंपर्क के दौरान एजाज अली, कासिम, पप्पू, सुरेश,काशीनाथ, जमील, रामकुमार ,मनोज सूरज भारतीय ,प्रमोद ,राजेश शरीफ फिरोज आदि लोग उपस्थित रहे।