बलरामपुर -अंसार अहमद बने सपा अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव

by | Dec 26, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बलरामपुर : समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अंसार अहमद को सपा अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव बनाया है अंसार अहमद समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं सपा नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके पार्टी समर्पण भावना एवं अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने पर अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वकील नदवी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अंसार अहमद को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। ।अंसार अहमद ने बताया कि पार्टी के वह सिपाही के रूप में सदेव सक्रिय रहे हैं ।पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह पूरी तरह से खरे उतरने का प्रयास करेंगे अंसार अहमद को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपा नेत्री शिल्पा राज जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव सपा नेता दुर्गेश दुबे अखिलेश पांडे सपा नेता अमरीश बहादुर सिंह पूर्व विधायक मसूद खान पूर्व विधायक जगराम पासवान पूर्व विधायक परवेज उमर पूर्व विधायक अनवर महमूद सपा नेता मुशीर पप्पू नगर पंचायत तुलसीपुर चेयरमैन प्रतिनिधि फिरोज पप्पू सपा नेता राकेश यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरदास सरोज प्रदेश सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकारनाथ पटेल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। साथ ही साथ अपेक्षा की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रियता के साथ कार्य करेंगे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि वह राम मनोहर लोहिया जनेश्वर प्रसाद मिश्रा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के विश्वास पर खरे उतरेंगे उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाजवादी पार्टी को मजबूती देकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने मैं जन-जन से अपील करेंगे।