लखनऊ -हिस्सा लेने आईं लड़कियों ने किया 1090 पर हंगामा

by | Dec 26, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

कांग्रेस की ओर से पूर्व में घोषित मैराथन में हिस्सा लेने आईं लड़कियों ने सुबह 1090 चौराहे पर हंगामा किया। कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन था अनुमति न मिलने के विरोध में हुआ। उधर गौतमपल्ली पुलिस के अनुसार अनुमति नहीं मिली इसकी सूचना मैराथन में बुलाई गई लड़कियों को नहीं दी गई थी। इसी वजह से हंगामा हुआ। कांग्रेस के ही शहर और जिलाध्यक्ष ने उनको आश्वासन देकर शांत कराया। अब मैराथन का आयोजन 28 दिसम्बर को इकाना स्टेडियम में होगा।कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार सुबह 1090 चौराहे पर हुए प्रदर्शन में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, विधायक सतीश अजमानी और राष्ट्रीय महासचिव सत्य नारायण पटेल मौजूद रहे। इसके पूर्व बड़ी संख्या में पहुंची लड़कियों ने विरोध प्रदर्शन किया। दोनों शहर और जिलाध्यक्ष ने उनको शांत कराते हुए कहा कि महासचिव प्रियंका गांधी ने जो वादा किया है उसे पूरा जरूर किया जाएगा। अब मैराथन इकाना में होगी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं थीम पर रविवार को मैराथन की घोषणा की थी। इसका खूब प्रचार भी किया गया। शनिवार की रात जब पता चला कि पुलिस ने अनुमति नहीं दी है तो देर रात जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू और दिलप्रीत सिंह पुलिस कमिश्नर के आवास पहुंच गए। वहां नोकझोंक के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेकटर हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि इस मामले में कोई एफआईआर नहीं लिखी गई है। समझाने पर कांग्रेसी पुलिस कमिश्नर आवास से लौट गये। वहीं सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली के इंस्पेक्टर देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि इकाना स्टेडियम में 28 दिसम्बर को मैराथन का आयोजन करने की अनुमति दी गई है