कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्र सरकार से कपड़े पर जीएसटी दर में वृद्धि को स्थगित करने की मांग की है। संगठन के प्रांतीय संयोजक संजय गुप्ता ने कहा कि 31 दिसंबर को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी की बैठक बुलाई है। इस दौरान कपड़ा और जूते पर जीएसटी दर में वृद्धि को स्थगित करने पर विचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 18 नवम्बर को जारी अधिसूचना के अनुसार कपड़ा और जूते पर जीएसटी कर की दर एक जनवरी 2022 से पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने की घोषणा की गई है। इसको लेकर व्यापारियों में रोष और आक्रोश है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक ‘टास्क फोर्स’ का गठन किया जाए जिसमें वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और व्यापार के प्रतिनिधियों से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करने और आम सहमति बनाने का प्रयास किया जाए
लखनऊ -कपड़े पर जीएसटी दर में वृद्धि को स्थगित करने की मांग

