वाराणसी – राजनीति में महिलाओं व ट्रांसजेंडर भागीदारी के लिए ‘दखल’ देगी पार्टियों को ज्ञापन

by | Dec 30, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

राजनीति में महिलाओं और ट्रांसजेंडर की की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक संगठन दखल की ओर से विशेष अभियान आज से शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत दखल के सदस्य विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों को ज्ञापन देंगे।11 सूत्रीय ज्ञापन में महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर की राजनीतिक भागीदारी के साथ-साथ उनकी समस्याओं के बिंदु भी उठाए जाएंगे। दखल से जुड़े सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान के पहले दिन गुरुवार को अपराह्न तीन बजे शहर कांग्रेस और आप के पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगले तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के महानगर स्तरीय पदाधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही सभी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री और एवं सचिवों को पंजीकृत डाक के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।