हरदोई -अफसरों की अनदेखी से बेबस उपभोक्ता

by | Dec 30, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बीएसएनएल की लचर सेवाओं से उपभोक्ताओं का इस सरकारी कम्पनी से मोह भंग होता जा रहा है। इस दूरसंचार कंपनी का सिम लेने के लिए कभी लोग घंटों लाइन में खड़े रहते थे। विभागीय उदासीनता के चलते धीरे-धीरे लोगों ने इससे किनारा कर लिया। ग्रामीण क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाओं को बेहतर करने के लिए लोगों ने कई बार अधिकारियों को पत्र लिखे, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।सफेद हाथी हैं बीएसएनएल के टावरगोंडवा, गोनी, जनिगांव, सोनिकपुर, मालपुर, गढ़ी नेवादा भरावन, कोथावां, अतरौली, ढिकुन्नी, भटपुर, कोथावां नगवा, प्रतापपुर श्यामपूर, अटिया शाहपुर मरेउरां गौरी आदमपुर समेत कई स्थानों पर बीएसएनएल के टावर लगे हैं। इन पर कर्मचारी भी तैनात होने के साथ ही इनका संचालन भी ठीक ढंग से हो रहा है। सिगनल बेहतर न होने के कारण यह सिर्फ सफेद हाथी की तरह खड़े हैं।इनकी भी सुनिएगोंडवा के आदेश तिवारी ने बताया प्राइवेट दूर संचार कंपनियों की अपेक्षा बीएसएनएल की सेवाएं काफी सस्ती हैं। लोग दो वर्ष पहले इसी का सिम उपयोग करते थे। लेकिन धीरे-धीरे सेवाएं खराब होने से मजबूरी में दूसरी कंपनी का सिम लेना पड़ा।गोनी गोंडवा के राजू बाजपेयी बोले बीएसएनएल की सेवाएं यदि दुरुस्त हो जाएं तो लोग फिर उसी का सिम इस्तेमाल करेंगे। गोंडवा में टॉवर भी है, लेकिन सिग्नल न होने से लोगों को मजबूरी में दूसरी कंपनी की सेवाएं लेनी पड़ रही हैं।भरावन के शरद ने बताया कि ब्लॉक भरावन व तहसील संडीला के ज्यादातर क्षेत्रों में बीएसएनएल के टॉवर तो खूब हैं। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी और निजी कंपनियों को फायदा देने के लिए जानबूझकर इन्हें बेकार कर दिया गया है।कोथावां के राहुल बोले कि निजी कंपनियां के मुकाबले बीएसएनएल का टैरिफ मूल्य काफी सस्ता है। नेट पैक भी काफी बेहतर है। लेकिन सेवाएं ठीक नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में अपनी जेब कटवा रहे हैं।बोले जिम्मेदारसमस्या है समाधान के लिए हम प्रयासरत हैं। बैट्री बैंक सिस्टम और 4-जी नेटवर्क यहां शीघ्र आने वाले है। तब लोगों का रुझान एक बार फिर हमारी तरफ बढ़ेगा। नेटवर्किंग समस्या पर सुधार करेंगे। कहीं कोई लापरवाही नहीं हो रही है।-अरुणेश चन्द्र, एसडीओ बीएसएनएल