सीतापुर -जिलाधिकारी के आदेश की ब्लॉक में जमकर उड़ रही धज्जियां

by | Jan 5, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

जिलाधिकारी के आदेश की पहला ब्लॉक में जमकर उड़ रही धज्जियाँ खुले आम घूम रहे आवारा पशु ।

पहला सीतापुर । पहला क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को तत्काल पकड़कर गौशालाओं में भेजने के जनपद के मुखिया के आदेश की जमकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही है और खुले आसमान के नीचे घूम रहे छुट्टा पशु दिन रात की मेहनत कर उगाई जा रही किसानों की फसलों को चौपट कर रहे है यही नही हर दिन इन जानवरों के द्वारा अचानक सड़क पर आने से सड़क हादसे भी हो रहे है गौरतलब हो कि जिले के मुखिया द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक कर सभी गौ आश्रय केंद्रों पर पर्याप्त सामग्री उपलब्ध करने व चुस्त दुरुस्त रखने का आदेश जारी किया था और उसमें छुट्टा जानवरो को तत्काल आश्रय केंद्रों में भेजने की व्यवस्था करने को कहा था और यह भी कहा था कि इसमें लापरवाही करने वालो व सहयोग न करने वाले ग्राम प्रधानों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी मगर पहला ब्लॉक में बुधवार शाम तक यह आदेश हवा हवाई साबित हो रहा था क्षेत्र के ग्राम महरिया गद्दीपुर अकबापुर सद्दुपुर हुसैनपुर कंचनपुर जसमन्डा में इधर उधर खुले आम छुट्टा जानवरो को घूमते व फसलो को खाते देखा जा सकता अब देखना यह है कि क्या जिलाधिकारी अपने आदेश को अमली जामा पहनवा पाते है या यह कागजो में ही सिमट कर रह जाता है