उन्नाव -जन विकास संघ के अध्यक्ष ने गरीब असहाय लोगों को बाटे कंबल

by | Jan 8, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सफीपुर-उन्नाव।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड से बचाव को लेकर सफीपुर जन विकास संघ के बैनर तले अध्यक्ष हैदर रजा ने करीब एक सैकड़ा गरीबों को कंबल वितरण किया। आज शनिवार सुबह कंबल वितरण के समय रजा ने कहा कि जन विकास संघ बीते सोलह वर्षों से क्षेत्र वासियों की मदद कर रहा है। कंबल वितरण ही नहीं,गरीबों के राशन प्रणाली के अलावा संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर्य रहा है और हमेशा रहेगा।इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम निषाद, राज्य मंत्री प्रतिनिधि नदीम अंसारी, जीशान इदरीशी, उज्ज्वल तिवारी,माहिर अली,कमर रजा आदि लोग मौजूद रहे।