प्रदेश में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रही है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में 02 लाख 20 हजार 496 कोविड सैंपलों की जांच की गई। इसमें गौतमबुद्धनगर में 1141, लखनऊ में 876, गाजियाबाद में 683, मेरठ में 636, वाराणसी में 337, आगरा में 271, मुरादाबाद में 236, मथुरा में 173, कानपुर नगर में 160, प्रयागराज में 126 कोरोना संक्रमण के मामलों सहित कुल 6411 नये मामले आये हैं। जबकि अलग-अलग जिलों में छह मौतें भी दर्ज की गई हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 18,551 हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 9,44,29,513 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 171 लोगों ने संक्रमण को मात दी। राज्य में कुल छह मौत भी हुईं, जिसमें मेरठ में 02, आगरा में 01, गोरखपुर में 01, लखीमपुर खीरी और औरैया में 01-01 मौत दर्ज की गई। इससे पहले 23 जुलाई 2021 को प्रदेश में पांच मौतें हुई थीं। प्रदेश में कोरोना के कुल 18,551 एक्टिव मामलों में से 18,184 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जांच में मुजफ्फरनगर में 116, बुलंदशहर में 104, बरेली में 101, सहारनपुर में 100, गोरखपुर में 99, अलीगढ़ में 82, शामली में 70, संभल में 69, झांसी और बागपत में 68-68, हापुड़ में 58, अमरोहा में 46, बाराबंकी में 44, हाथरस में 43, अयोध्या में 39, चंदौली में 36, रायबरेली में 35, बस्ती में 34, रामपुर, गाजीपुर और मैनपुरी में 33-33, बिजनौर में 28, बहराइच में 25, सोनभद्र में 24, उन्नाव में 23, शाहजहांपुर में 21, लखीमपुर खीरी में 20, बदायूं में 19, ललितपुर और सीतापुर में 17-17, हरदोई और सिद्धार्थनगर में 16, जौनपुर और मिर्जापुर में 15-15, बलिया और आजमगढ़ में 12-12, देवरिया, महाराजगंज, कन्नौज और गोंडा में 11-11, कासगंज में 10, बलरामपुर और भदोही में 09-09, फर्रुखाबाद, इटावा, अमेठी में 08-08, एटा, फिरोजाबाद, सुल्तानपुर और पीलीभीत में 07-07, कुशीनगर में 06, मऊ, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़ में 05-05, बांदा, चित्रकूट और फतेहपुर में 04-04, श्रावस्ती में 03, हमीरपुर, संतकबीरनगर, महोबा और कानपुर देहात में 02-02 केस मिले हैं। सिर्फ जालौन और कौशांबी में ही कोई केस नहीं मिला। रिकवरी रेट भी घटा राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते केसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में रिकवरी रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 15 दिनों में रिकवरी रेट 98.7 से घटकर शनिवार को 97.6 प्रतिशत पर पहुंच गया। वहीं कुल पॉजिटिविटी रेट 1.83 फीसदी है।
उत्तर प्रदेश -भयावह हो रहा कोरोना, 24 घंटे में 6411 नए मामले मिले, छह लोगों की मौत

