ओंकार नाथ चौधरी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए थारू जनजाति क्षेत्र में हस्तशिल्प मेले का आयोजन जनपद बलरामपुर बालापुर बाजार (जरवा)आदर्श जनजातीय बेसिक प्राइमरी पाठशाला विकासखंड गैसड़ी जनपद बलरामपुर में आयोजित किया गया।अयोजक- उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उत्तर प्रदेश आयोजक इंडस्ट्रियल कासल्टेटस लिमिटेड उत्तर प्रदेश के द्वारा बालापुर बजार(जरवा) में विकासखंड गैसड़ी जनपद बलरामपुर में 10 दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। थारू बहुल्य क्षेत्र की महिलाओं को इस मेले के द्वारा हस्तशिल्प निर्मित सामानों का 10 दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इसका आयोजन किया गया है इस मेले में स्टाल लगाकर थारू जनजाति की महिलाओं ने आर्थिक स्थिति और पारिवारिक स्थिति ठीक बच्चों की पढ़ाई लिखाई और अपने परिवार का भरण पोषण ठीक ढंग से कर सकें इसी उद्देश्य इस मेले का 10 दिवसीय आयोजन डीआईसीसी यूपीकॉन भारत सरकार द्वारा किया गया है। 10 दिवसीय मेले में स्टाल पर लगाकर महिलाओं के लिए एक मिसाल बन रही है। उनसे पूछने पर उन्होंने बताया कि आज आधुनिक दुनिया में महिलाएं क्या नहीं कर सकती हैं अपने पैरों पर खड़ी होकर महिलाएं अपने आप को मजबूत और सशक्त बना सकती हैं। अपनी पारिवारिक स्थिति अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई अपने परिवार का भरण पोषण भी सही ढंग से कर सकती हैं। इस 10 दिवसीय मेले का आयोजन प्रमुख उद्देश्य ही है कि महिलाएं अपने आप को आगे बढ़ाएं।कार्यक्रम युपीकान से शबनम शाहीन द्वारा आयोजित किया गयाकार्यक्रम में ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के संस्था प्रमुख ओंकार नाथ चौधरी, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम, लक्ष्मी, साध्वी आदि ने मेले में स्टाल लगवाने में बिशेष सहयोग किया
बलरामपुर -महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए थारू जनजाति क्षेत्र में हस्तशिल्प मेले का आयोजन

