अयोध्या*मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील परिसर से चंद कदम दूर कम्पोजिट विद्यालय इनायत नगर की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक की शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। तहसीलदार के चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण, अभिलेखों में गाटा संख्या 831 व रकबा 0.0368 हेक्टेयर भूमि कम्पोजिट विद्यालय इनायत नगर के नाम से दर्ज है। भूमि के बगल में ही अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सांसद निधि से नवनिर्मित बारात भवन भी है। जमीन पर एक माह से बाजार के व्यापारी अवैध निर्माण करा रहे हैं। जिसके बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता मिश्रा ने खंड शिक्षाधिकारी मिल्कीपुर को 21 दिसंबर 2021 को पत्र के जरिये मामले की जानकारी दी।वही एसडीएम बोले जल्द हटवाया जाएगा कब्जा, 22 दिसंबर को बीईओ सियाराम वर्मा ने एसडीएम को पत्र देकर जमीन से अवैध कब्जा हटाने का आग्रह किया था। उनके आदेश पर तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी दबंगों ने भूमि काे कब्जा मुक्त नहीं किया। वहीं, एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द ही अवैध कब्जा हटवा दिया जाएगा।
अयोध्या -विद्यालय की जमीन पर कब्जा, बीईओ की शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, आरोप व्यापारी करा रहे हैं अवैध कब्जा

