बिसवां नगर सीतापुर: अपने प्रिय नेता को टिकट मिले इस सम्बन्ध में सपा कार्यकर्ताओं ने मजार पर चादर पेश कर दुआ मांगी है | पूर्व विधायक निर्मल वर्मा के समर्थकों ने शैखुल औलिया बाबा हजरत गुलजार शाह की मजार पर चादर पेश कर निर्मल वर्मा को सपा से उम्मीदवार बनाए जाने के सम्बन्ध में दुआएं मांगी,इस अवसर पर सुहैल वारसी, सलीम, अतीक खां, हाशिम बाबा, फरीद, बदर हयात, साजिद, आमिर आदि मौजूद रहे | दरअसल विधानसभा बिसवां में सपा के टिकट के दावेदारों की एक लम्बी फेहरिस्त है, ऐसे में टिकट किसको मिलेगा इसपर अभी भी शंशय बरकरार है |
सीतापुर – प्रिय नेता को टिकट मिले इस सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं ने मांगी दुआ

