अयोध्या – समस्त वादकारियों वह अन्य प्रतिनिधियों का न्यायालय परिसर में प्रवेश निषेधित

by | Jan 17, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अयोध्या -माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद के निर्देशानुसार वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए समस्त वादकारियों एवं अन्य प्रतिनिधियों का न्यायालय परिसर में प्रवेश निषेधित किया गया है यदि किसी यदि किसी महत्वपूर्ण वाद में किसी वादकारी की न्यायालय परिसर में उपस्थिति आवश्यक है तो इस हेतु इसे प्रातः माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय से अनुमति प्राप्त करनी होगी। इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय द्वारा यह भी आदेशित किया गया है कि जनपद न्यायालय में समस्त न्यायिक अधिकारियों की सम्पूर्ण क्षमता में से एक बार में चक्रानुक्रम आधार पर मात्र 50 प्रतिशत अधिकारी ही कार्यरत होंगे।माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री वीर नायक सिंह द्वारा जनपद न्यायालय फैजाबाद के न्यायिक अधिकारियों की चक्रानुक्रम आधार पर ड्यूटी लगायी गयी है, जो अग्रलिखित है- दिनांक 17-01-2022 (सोमवार), 19-01-2022 (बुधवार) एवं 21-01-2022(शुक्रवार) को श्री वीर नायक सिंह जनपद न्यायाधीश, श्रीमती चन्द्रशीला अपर जनपद न्यायाधीश1, श्रीमती पूजा सिंह अपर जनपद न्यायाधीश 3, श्री शैलेन्द्र वर्मा न्यायाधीश पाक्सो 1, श्री बृजेश कुमार सिंह अपर जनपद न्यायाधीश 12, श्रीमती एकता सिंह न्यायाधीश पाक्सो 3, नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी न्यायाधीश एफ०टी०सी० प्रथम, श्री यशपाल सिंह लघुवाद न्यायाधीश, श्रीमती रिचा वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री भगवान दास गुप्ता सिविल जज सी०डि०, श्री मयूरेश श्रीवास्तव सिविल जज सदर, श्री सक्षम द्विवेदी न्यायिक मजिस्ट्रेट1, श्री राजदीप सिंह सिविल जज जू०डि० 9, सुश्री सुप्रिया सिविल जज जू०डि० 6 तथा दिनांक 18-01-2022 (मंगलवार) एवं 20-01-2022(शुक्रवार) श्री वीर नायक सिंह जनपद न्यायाधीश, श्री अमित कुमार पाण्डेय अपर जनपद न्यायाधीश 2, श्री असद अहमद हाशमी अपर जनपद न्यायाधीश 4, श्री अभिषेक कुमार बांगड़िया अपर जनपद न्यायाधीश 5, श्री सतीश कुमार त्रिपाठी न्यायाधीश पाक्सो 2, श्रीमती शिवा पाण्डेय अपर जनपद न्यायाधीश 9, श्री शैलेन्द्र सिंह यादव न्यायाधीश एफ०टी०सी०2, श्री कुलदीप सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री प्रशांत शुक्ला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 1, श्री संजीव कुमार त्रिपाठी सिविल जज सी०डि०, श्री अमिर सुहैल सिविल जज सी०डि० 3, सुश्री ज्योत्स्ना राय न्यायिक मजिस्ट्रेट 3, श्री अंशुमान यादव सिविल जज जू०डि० 7, श्री पंकज कुमार सिविल जज जू०डि० एफ०टी०सी०। इसके अतिरिक्त माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री वीर नायक सिंह द्वारा कोविड संक्रमण को देखते हुए पूरे जनपद न्यायालय परिसर में सेंसर सेनिटाइजर मशीन लगवायी गयी है, जिससे की बढ़ते हुए संक्रमण को रोका जा सके। साथ ही माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा जनसामान्य से यह अपील भी की गयी कि सभी लोग हमेशा मास्क लगाये रहे एवं सोशल डिस्टैंसिंग रखते हुए कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करें। कोविड के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से आज जनपद न्यायालय फैजाबाद में कैम्प लगाकर सम्मिलित रूप से 161 न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कोविड 19 का टेस्ट कराया गया।