कोटेदार की दबंगई से परेशान कार्ड धारकों ने उपजिलाधिकारी बिसवां को दिया प्रार्थना पत्र सांडा सीतापुर बिसवां तहसील क्षेत्र के विकासखंड सकरन की ग्राम पंचायत कुचलैया के कोटेदार राम रानी पत्नी राम नरेश की दबंगई से परेशान होकर के कार्ड धारकों ने कोटेदार के खिलाफ उप जिलाधिकारी बिसवां को प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र में कार्ड धारको ने कोटेदार राम रानी पर राशन कम दिए जाने और अंगूठा लगवा लेने और राशन न दिए जाने और अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो राशन की जगह 4 से 5 किलो कम दिए जाने की बात कही लेकिन कार्ड धारकों द्वारा उप जिलाधिकारी बिसवां को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद भी अभी तक बिसवां तहसील स्तर का कोई उच्च अधिकारी मौके पर जाकर जांच करना उचित नहीं समझा जिससे कोटेदार के हौसले बुलंद हैं और कार्ड धारको में रोष व्याप्त है इस संबंध में जब सप्लाई स्पेक्टर बिसवां शैलेंद्र वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया की अभी कोई जांच नहीं हुई है और इस्पेक्टर महोदय ने कहा देखते हैं अब देखना यह है क्या पीड़ितों को न्याय मिलता है या मामले को यूंही रफा-दफा कर दिया जाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा
सीतापुर – कोटेदार की दबंगई से परेशान कार्ड धारकों ने की शिकायत

