सीतापुर – खिचड़ी भोज में शामिल हुए पूर्व विधायक

by | Jan 19, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

खिचड़ी भोज मे शामिल हुए पूर्व विधायक रामपाल यादवबिसवां आज मंगलवार को खण्ड विकास बिसवां की ग्राम पंचायत मरसंडा की पूर्व प्रधान कामिनी यादव के द्वारा किए गए खिचड़ी भोज के आयोजन में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक बिसवां रामपालयादव भाजपा मंडल अध्यक्ष कसमंडा अमर वाजपेई भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला सहित कई नेता व कार्यकर्ता खिचड़ी भोज में शामिल हुए कार्यक्रम को संबंधित करते हुए पूर्व बिधायक रामपाल यादव ने कहा कि आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार मुख्य मन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पहले से भी ज्यादा प्रचंड बहुमत से बनेगी क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगीजी की सरकारों ने सबका साथ और सबका बिकास का जो नारा दिया था उसेशत प्रतिशत पूरा किया है उन्होंने कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों ने गरीबों किसानों दलितों सभी को मुफ्त में राशन व रिफाइंड आयल नमक जैसी रोज मर्रा की वस्तुओं को देकर किसी को भूंखो सोने नहीं दिया वहीं सभी से आने वाले बिधान सभा चुनाव में वोंट देकर पुनः भाजपा की सरकार बनाने की अपील की जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला ने भी भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर बिस्तार से चर्चा की कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बिसवां रामेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया संचालन मंडल अध्यक्ष अमर वाजपेई ने किया इस अवसर पर पूर्वप्रत्याशी भाजपा मार्कण्डे यादव मुख्य प्रबंध कर्ता अनुज यादव ,प्रधान रामनरेश यादव , शिवचरनपाल, आरिफ खान, शाबान खान, बिनोद बिमल, पूर्व प्रधान राजेश यादव, रामगनेश यादव अखिलेश शुक्ला शास्त्री अवधेश कुमार शुक्ला रामसेवक यादव , सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे