सीतापुर – आवारा जानवरों से लोग परेशान

by | Jan 19, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां सीतापुर विकास क्षेत्र बिसवां में आवारा जानवरों से लोग परेशान हैं। ये आवारा जानवर झुंड के रूप में खेतों में घुसकर गेहूं की फसल को नष्ट कर रहे हैं। किसान सर्दी के मौसम में रात-रातभर जागकर इन आवारा जानवरों से अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं।शासन का सख्त निर्देश है कि इन आवारा पशुओं को सभी ग्राम पंचायतों में बनी आदर्श गोशालाओं में रखा जाए और उनकी टैगिंग कराई जाए। लेकिन इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत निपनिया माफी में न तो कोई गोशाला है और न ही आवारा गोवंशों की कोई टैगिंग कराई गई। छुट्टा गौवंशो से अब जनमानस की जान को भी खतरा है क्योंकि छुट्टा जानवर खेतों की तरफ से गांव में घूमते हैं जिससे पालतू पशुओ व आम जनमानस को भी हानि हो सकती है ये गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।