ओंकार नाथ चौधरीमतदाता जागरूकता अभियान की बैठक आयोजित जनपद श्रावस्ती ब्लाक गिलौला की सभी ११ न्याय पंचायतों के volunteer head एवम् सह प्रभारियों की *मतदाता जागरूकता की ग्राम्य कार्य योजना* को लेकर , एक बैठक ब्लाक सभागार में , कोविड प्रोटोकाल के साथ संपन्न हुई। मास्क लगाकर और सेनी टाइजर की शीशी हाथ में पकड़ कर , सामाजिक संस्था सदभावना के , लोकतन्त्र प्रेमियों ने ज्यादा मतदान कराकर,श्रावस्ती को अव्वल लाने के संकल्प लिए।लोकतन्त्र को बलवती बनाने के लिए , जन सामान्य को आकर्षित करने हेतु, स्वयं सेवकों ने गांधी की टोपी लगा कर स्वयं को संकल्पित किया।फरवरी में बूथों से एक एक दिब्यांग जन को खड़ा कर, तख्ती के साथ,संदेश दिलाने की बात कही गई।जब हम बूथ पर वोट देने को तैयार हैं तो आप क्यों नहीं
उत्तर प्रदेश – मतदाता जागरूकता अभियान की बैठक आयोजित

