वाराणसी -विजय मिश्रा के बेटे-बेटी सहित 10 पर एक और मुकदमा दर्ज

by | Jan 20, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को घर में घुसकर धमकाने सहित अन्य आरोपों में बाहुबली विधायक विजय मिश्र के बेटे-बेटी और दामाद समेत दस लोगों पर एक और मुकदमा बृहस्पतिवार को जैतपुरा थाने में दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार कुर्की का नोटिस तामील कराने के बावजूद हाजिर नहीं होने और कोर्ट की अवहेलना पर यह मुकदमा दर्ज किया गया। वाराणसी के जैतपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभुकांत के अनुसार भदोही के गोपीगंज थाने के कौलापुर निवासी विजय मिश्र का पुत्र विष्णु मिश्रा, प्रयागराज के अल्लापुर निवासी बेटी रीमा पांडेय, भदोही गोपीगंज थाना अंतर्गत कौलापुर निवासी प्रकाश चंद्र मिश्रा, विकास मिश्रा, जौनपुर के बरसठी थाना अंतर्गत नरहर निवासी बीमा दुबे व उसके पति राज दुबे उर्फ पंकज दुबे, मुंबई में रहने वाली गरिमा तिवारी और उसके पति मुकेश तिवारी, मुंबई में रहने वाले रतन मिश्रा और विमलधर दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।गायिका ने दर्ज कराया था सामूहिक दुष्कर्म का केसजैतपुरा थाना अंतर्गत रहने वाली गायिका की तहरीर पर विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे-बेटी और भतीजों सहित 14 लोगों के खिलाफ 13 सितंबर 2021 को जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। युवती का आरोप था कि विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे और नाती ने जनवरी 2014 से दिसंबर 2015 के बीच सामूहिक दुष्कर्म किया था।इस पर 18 अक्टूबर 2020 को भदोही जिले के ज्ञानपुर थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गैंगरेप के उसी मुकदमे में समझौता करने और अपने बयान से मुकरने का दबाव बनाने के लिए विजय मिश्र की बेटियां, बेटा, भतीजे और दामाद सहित अन्य लोग उसके जैतपुरा स्थित घर में जबरन घुसे थे।सभी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास करते हुए प्रताड़ित किया था। पुलिस ने विजय मिश्र को दो दिसंबर 2021 को आगरा जेल से लाकर बनारस की अदालत में पेश किया था। वहीं, विजय मिश्र के भतीजे और भदोही के डीघ ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा को आठ दिसंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था।